गोरखपुर: प्रेस क्लब में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता ने कहा, मेरी शिकायत पर भंग हुई प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी
कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता चंद्रेश सिंह ने प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने 15 अगस्त को राहुल गांधी के नाम एक चिट्ठी लिखी थी। जिसमें उन्होंने प्रियंका गांधी के प्राइवेट सेक्रेटरी पर पार्टी में सदस्य बनने के नाम पर पैसा वसूलने और महिलाओं के शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया था।