गोरखपुर: 55 करोड़ की लागत से गोलघर की सड़क बनेगी स्मार्ट, जाम नहीं लगेगा
गोलघर इलाके में सड़के अब स्मार्ट बनेगी। इन इलाकों से बिजली के तार अंडरग्राउंड होंगे। इसके साथ ही पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम, अर्बन के तहत 55 करोड रुपए की लागत से नगर निगम इस काम को कराएगा। इसके लिए डीपीआर बन चुका है। सड़कें बेंगलुरु और चेन्नई के स्मार्ट रोड की तर्ज पर बनाए जाएंगी।