नगर निगम जबलपुर ने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा जमाए रखने और लीज शर्तों का उल्लंघन करने वाले भू-माफियाओं के विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही की है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के कड़े रुख के चलते, निगम ने शहर के प्राइम लोकेशन पर स्थित करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य की 25,047 वर्गफुट भूमि वापस अपने कब्जे में ले ली है।