चरपोखरी: सप्तमी पर मां दुर्गा के पट खुले, पूजा पंडालों और मेलों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मां दुर्गा के पट खुलते ही पीरो अनुमंडल क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शनिवार को रात 7:00 करीब बताया गया कि विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पट खुलने के साथ ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया।