बड़ौत: खत्री गढ़ी बड़ौत निवासी आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते समय गिरफ्तार किया गया, सटटा पर्चा, पैन व नगदी बरामद
Baraut, Bagpat | May 28, 2025 थाना बड़ौत पुलिस ने चैकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते समय 1आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से सट्टा पर्चा, पैन व ₹440 नगद बरामद किये गए। थाना पुलिस ने बुधवार शाम करीब 5 बजे बताया कि आरोपी सोनू उर्फ लक्की पुत्र पाल निवासी खत्री गढ़ी बड़ौत को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।