बड़ौत: माखर पुलिया पर झपटमारी के मामले में वांछित 2 आरोपियों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़, गोली लगने से एक आरोपी हुआ घायल
Baraut, Bagpat | May 28, 2025 थाना बिनौली पुलिस ने मंगलवार देर रात करीब 10:30 बजे माखर पुलिया से चैकिंग के दौरान झपटमारी में वांछित 2 आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जिनमें एक पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिनके कब्जे से 1 चेन (पीली धातु ), 1 मोबाईल फोन व घटना में प्रयुक्त 2 अवैध तमंचे .315 बोर मय 2 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस व 1 मोटरसाइकिल बरामद हुई है।