बड़ौत: किरठल, तुगाना, ककड़ीपुर व बासौली से अदालत के आदेश की अवहेलना के मामले में 4 वारंटी गिरफ्तार, अदालत में किए गए पेश
Baraut, Bagpat | May 28, 2025 अदालत के आदेश की अवहेलना मामले में बागपत पुलिस ने 4 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। बागपत पुलिस ने बुधवार शाम को बताया कि आरोपी हरपाल निवासी किरठल, गुड्डू निवासी तुगाना, उमेश निवासी बासौली व निर्दोष निवासी ककड़ीपुर काफी समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। जिनके अदालत से वारंट जारी हुए थे। जिनको छपरौली व रमाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।