बड़ौत: गांगनौली में तूफान में टूटकर मकान की छत पर गिरा विद्युत पोल न बदलने से बना जान का खतरा, ग्रामीणों का प्रदर्शन#jansamasya
Baraut, Bagpat | May 27, 2025 गांगनौली गांव के एक मौहल्ले में एक सप्ताह पहले तूफान में विद्युत पोल टूटकर एक मकान पर गिर गया था। जिसे अभी तक बदलवाया नहीं गया है। जबकि टूटे पोल पर खींचे तारों में करंट आता है। टूटे पोल पर बच्चे खेलते रहते हैं, जिससे हर समय खतरा बना रहता है। शिकायत के बावजूद भी पोल नहीं बदलवाया गया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने हंगामा कर पोल बदलवाने की मांग की।