बड़ौत: टीकरी-दाहा मार्ग चौड़ीकरण व दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर टीकरी-बड़ौत तक सर्विस रोड की मांग को लेकर MP से मिले क्षेत्रवासी
Baraut, Bagpat | May 27, 2025 बागपत सांसद डा. राजकुमार सांगवान से उनके मेरठ आवास पर टीकरी चेयरमैन प्रतिनिधि उपेंद्र राठी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों का एक प्रतिनिधि मंडल मिला। उपेंद्र राठी ने बागपत सांसद को दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर पर बड़ौत से टीकरी तक सर्विस रोड बनवाए जाने की मांग करते हुए बताया कि इस रोड से करीब 40 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।