बड़ौत: गांगनौली टीकरी मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ के बाद असारा निवासी लूट का आरोपी घायलावस्था में गिरफ्तार, तमंचा, बाइक व नगदी बरामद
Baraut, Bagpat | May 28, 2025 ASP नरेन्द्र प्रताप सिंह ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि 25 मई को दाहा गैड़बरा मार्ग पर दाहा निवासी किसान से बाइक सवार 2 बदमाशों ने तमंचे के बल पर मारपीट कर ₹700 लूटे थे। थाना दोघट पुलिस ने बुधवार सुबह गांगनौली टीकरी मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी अरविंद पुत्र बारू निवासी असारा को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का आपराधिक इतिहास है।