बुढ़ाना: शाहपुर पुलिस ने तीन नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
शाहपुर पुलिस द्वारा अपराधियों, वारंटीयो और अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं धरपकड़ अभियान के अंर्तगत शनिवार को तीन नफर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्त पप्पू, राजेंद्र और हनीस थाना शाहपुर क्षेत्र के निवासी है। जो की अलग-अलग मामलों में वारंटी थे। शाहपुर पुलिस ने तीनों अभियुक्तो को उनके मकान से गिरफ्तार किया है।