बुढ़ाना: रतनपुरी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
रतनपुरी पुलिस द्वारा अपराधियों, वारंटीयों और अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है बता दे की अभियुक्त को कुछ दिन पूर्व दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। जिसे रतनपुरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।