राजातालाब पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त लवकुश उर्फ लखन्दर मौर्या को किया गिरफ्तार
राजातालाब पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर पुल के नीचे सब्जी मण्डी राजातालाब के पास से गोवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त लवकुश उर्फ लखन्दर मौर्या पुत्र कल्लू मौर्या, निवासी महगांव, थाना राजातालाब को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।