गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के चौक पर कांग्रेस पार्टी ने ट्रंप द्वारा H1B वीजा शुल्क वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया
गया के चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के समीप H1B वीजा के बेतहाशा बढ़ाए गए शुल्क के खिलाफ में सोमवार की दोपहर 12 बजे प्रदर्शन किया गया।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने बताया कि अमेरिका राष्ट्रपति से बढ़ाए गए फीस को वापस लेने तथा भारत के पीएम से अविलंब चुप्पी तोड़ने की मांग की है।