चौमूं: चौमू के हाड़ौता में 23वां विशाल रक्तदान शिविर, 209 लोगों ने किया रक्तदान
Chomu, Jaipur | Jun 7, 2026 चौमू उपखंड के हाड़ौता स्थित एमजेएफ कैंपस में रविवार को संत सुवालाल तंवर की 12वीं पुण्यतिथि पर 23वां विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। संत सुवालाल तंवर हरिकिशन सैनी जनकल्याण फाउंडेशन के तत्वावधान में लगे शिविर में 209 लोगों ने रक्तदान किया।