मछलीशहर: मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पौंहा के शिव मंदिर से चोरी हुए घंटे
ग्राम पौंहा के शिव मंदिर से मंगलवार की रात घंटे चोरी हो गए। मंदिर में चोरी होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सुबह जब दर्शन-पूजन के लिए भक्तजन मंदिर पहुंचे तो घंटे के चोरी हो जाने का पता चला। लोगों ने बताया कि मंदिर में लगे पांच घंटे चोर खोल ले गए जबकि बड़ा घंटा वेल्डिंग करके जाम होंने के कारण नहीं खोल पाए।