मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर में 58 बोरी नकली अल्ट्राटेक सीमेंट बरामद, मुकदमा दर्ज
अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के प्रबंधक कमल सिंह की तहरीर के पर पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया स्थित गणेश लक्ष्मी फैक्ट्री के मालिक शत्रुघ्न गुप्ता एवं प्रबंधक अजय श्रीवास्तव के विरुद्ध कापी राइट एक्ट की धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत कर फैक्ट्री की तलाशी पर 58 बैग (बोरी) जिसपर अल्ट्राटेक सीमेंट द इन्जीनियर चोईस इंण्डिया लि० सीमेंट छपा है बरामद किया।