मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सराय डिंगुर में करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
सराय डिंगुर में एक युवक की विद्युत तार की चपेट में आने से उसकी मौत । गांव निवासी 26 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र शुशील विश्वकर्मा जो खेत में लगा जेडपंप को देखने गया हुआ था। इसी दौरान बगल में गया तार हाथ से छू गया। जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया। जिन्हें उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।