मछलीशहर: पवांरा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पति पर अवैध संबंध, दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया
पवांरा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता महिला ने अपने पति के खिलाफ रविवार को दहेज उत्पीड़न व नाजायज संबंध सहित कई अन्य आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पंवारा थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि दहेज उत्पीड़न सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की गहराई से जांच की जा रही है।