मछलीशहर: मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने छेड़खानी और पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार
उप निरीक्षक कृष्णानन्द यादव सिपाही अरुण कुमार के साथ क्षेत्र की देखभाल करते हुए उक्त मुकदमे की विवेचना के दौरान वांछित अभियुक्त विद्यासागर बिन्द पुत्र सुखनाथ बिन्द निवासी दाउदपुर थाना मछलीशहर के बारे में जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर उक्त के घर काजीकापुरा पहुंचे, जहा आरोपी मौजूद मिला। उसे मौके से गिरफ्तार किया गया।