कहरा: रसलपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों के बीच हुई मारपीट, तीन लोग हुए घायल
रसलपुर गांव के वार्ड-11 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें 3 लोग जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। तीनों जख्मी का नाम चमरू मलंकार, जितेंद्र मलंकार और उषा देवी बताया जा रहा है। इस मामले में जख्मी ने राहुल यादव, रमन यादव, गोलू यादव, छोटू यादव पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।