कहरा: कहरा स्थित प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, डाटा सेन्टर एवं RTPSकार्यालय का DM ने किया निरीक्षण,अधिकारियों के दिए निर्देश
कहरा स्थित प्रखंड कार्यालय,अंचल कार्यालय,डाटा सेंटर व आरटीपीएस कार्यालय का डीएम ने आज निरीक्षण किया है। जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यालय में कागज व अन्य सामग्री व्यवस्थित नहीं रहने पर नाराजगी जताते हुए उन्हें व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया साथ ही लोक शिकायत निवारण,आगत निर्गत शाखा में पंजी का भी अवलोकन किया।इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए।