कहरा: आर.झा महिला कॉलेज सहित सभी केंद्रों पर आठवें दिन इंटर की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच हुई शुरू,सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
रमेश झा महिला कॉलेज है, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हुई है। आज परीक्षा का आठवां दिन है। जिले के सभी 22 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बलों को तैनात किया गया है। कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन कृतसंकल्पित है।