मिलावट से मुक्ति अभियान
रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत खाद्य सामग्रियों के लिए गये नमूने.
_______________
मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर खाद्य सामग्रियों की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत रतहरा बाईपास के पास छेना बनाने की फैक्ट्री को पकड़ा गया है जिसमें बहुत कम कीमत 200 रूपये किलो पर छेने की कोई भी मिठाई ऑर्डर लेकर मिठाई की दुकानों में सप्लाई की जा रही थी। जांच के दौरान अस्वच्छ परिस्थितियों में रीठा से शक्कर की चासनी को साफ़ कर छेना की मिठाई बनाकर सप्लाई किया जाता था। करीब पाँच क्विंटल मिठाई स्टोर की गई थी। मिठाई की नमूने जाँचे लिए गए हैं। टीम ने सिरमौर चौराहे पर राधा स्वामी स्वीट्स से खोवा, बर्फी, कलाकंद व मलाई बर्फी के नमूने लिए। शगुन स्वीट्स से मावा बर्फी, लड्डू व छेना मलाई के नमूने लिये गए। महेश स्वीट्स से मावा बर्फी पनीर व सलोनी के नमूने लिए गए। वीनस स्वीट्स पीली कोठी में जांच के दौरान पार्ले कंपनी के पार्ले सिक्सर, पार्ले जैफ्स, पार्ले चीज़लिंग के पैकेट खोल कर उन्हें सतना की कंपनी गुरु कृपा फूड्स के नाम से निर्माण एवं पैक करना बताया गया जो की पूर्णतया भ्रामक जानकारी थी। दूसरी कंपनी के प्रोडक्ट को स्वयं के द्वारा बनाया गया बताकर ग्राहकों को बेचा जा रहा है। वीनस स्टोर एवं गुरु कृपा फूड्स सतना के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत कारवाई की जा रही है।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh
#Rewa #रीवा