रीवा में आई तबाही के लिए अवैध निर्माण और सरकारी नाकामी जिम्मेदार, कांग्रेस नेताओं का बड़ा आरोप
रीवा। रीवा शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में 12 घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ और जलभराव की स्थिति को लेकर कांग्रेस पार्टी ने राज्य की भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शहर के कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बाढ़ को "मानव निर्मित एवं कृत्रिम तबाही" करार दिया।
पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र शर्मा, सिमरिया विधायक अभय मिश्रा, नगर निगम महापौर अजय मिश्रा 'बाबा', त्योथर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रमाशंकर सिंह पटेल, मनगवां से प्रत्याशी रहीं बबीता साकेत और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
Huzur Nagar, Rewa | Aug 25, 2026