Public App Logo
Profile Picture

PRO JS REWA

@projsrewa
1170Followers
0Following
छूटे एवं नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने विशेष अभियान.

7, 8 एवं 09 अक्टूबर को मतदान केन्द्रों एवं महाविद्यालयों में लगाए जाएंगे विशेष शिविर.

फॉर्म-6 के साथ मतदाताओं से घोषणा पत्र नहीं लिया जाएगा-  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
__________________________________________

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में छूटे हुए एवं नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को मतदान केन्द्रों तथा महाविद्यालयों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव झा ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए निर्धारित फॉर्म-6 प्राप्त करते समय मतदाताओं से किसी प्रकार का घोषणा पत्र नहीं लिया जाए। उन्होंने अभियान के दौरान पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने तथा प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जिले में आयोजित होने वाले विशेष शिविरों की प्रभावी मॉनीटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सुपरवाइजर, रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) शिविरों का निरीक्षण एवं मॉनीटरिंग करेंगे। उन्होंने विशेष अभियान का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक अभियान की जानकारी पहुंचाई जाए। अभियान के संबंध में बाइट, जिंगल्स एवं रील तैयार कर भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि अभियान के दौरान 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाताओं से भी फॉर्म-6 भरवाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पात्र युवाओं को मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। ऐसे मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, जहां विगत छह माह में एक भी मतदाता द्वारा फॉर्म नहीं भरा गया है। ऐसे मतदान केन्द्रों की विशेष समीक्षा करते हुए पात्र मतदाताओं तक पहुंच बनाने तथा छूटे हुए एवं नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Chief Electoral Officer Madhya Pradesh Collector Rewa Jansampark Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=rewa nis:value=Rewa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रीवा nis:value=रीवा nis:enabled=true nis:link/>
07 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा ज्योति यात्रा के आयोजन स्थल एनसीसी ग्राउंड पहुंचकर उप मुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla ने तैयारियों का जायजा लिया।

PMO India CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Office Of Rajendra Shukla Jansampark Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_ज्योति_यात्रा nis:value=सेवा_ज्योति_यात्रा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevajyotiyatra nis:value=SevaJyotiYatra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rewa nis:value=Rewa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रीवा nis:value=रीवा nis:enabled=true nis:link/>
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा के आयोजन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को देखने - सुनने के लिए समस्त नागरिकों से अपील की तथा रीवा के एनसीसी ग्राउंड में पहुँचने का आग्रह किया।

PMO India CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Rajendra Shukla Office Of Rajendra Shukla Jansampark Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sewajyotiyatra nis:value=SewaJyotiYatra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_ज्योति_यात्रा nis:value=सेवा_ज्योति_यात्रा nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=rewa nis:value=Rewa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रीवा nis:value=रीवा nis:enabled=true nis:link/>
Video 3
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sewajyotiyatra nis:value=SewaJyotiYatra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_ज्योति_यात्रा nis:value=सेवा_ज्योति_यात्रा nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=रीवा nis:value=रीवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rewa nis:value=Rewa nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर सृष्टि देशमुख गौड़ा ने बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित व प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए 405 आवेदकों ने अपनी शिकायतें और मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=rewa nis:value=Rewa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रीवा nis:value=रीवा nis:enabled=true nis:link/>
Video 6
Video 7
Video 8
Video 9
Video 10
Video 11
Video 12
सेवा संकल्प अभियान में आयोजित हुआ सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम.

नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 267 व्यक्तियों के आंखों की जांच कर किया गया चश्मे का वितरण.

जनसेवा से सद्भाव बढ़ेगा और प्रदेश आगे बढ़ेगा : श्री हेमंत खण्डेलवाल 
__________________________________________

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम का आयोजन कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 267 व्यक्तियों के आंखों की जांच की गई। शिविर में चश्मे का नि:शुल्क वितरण भी किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि शासन और समाज के सहयोग से सेवा संकल्प अभियान के तहत आंखों की जांच का शिविर लगाया गया है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा को हम सब सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से अभिनंदन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी की पीड़ितों की अनवरत सेवा से प्रेरणा लेकर हर व्यक्ति सेवा का संकल्प ले। जनसेवा से समाज में सद्भाव बढ़ेगा और प्रदेश भी आगे बढ़ेगा। 
 
शिविर का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। शिविर में 14 व्यक्तियों को सांकेतिक रूप से नि:शुल्क चश्मे का वितरण किया गया। शिविर में सांसद श्री जनार्दन मिश्र, विधायक मनगवां श्री नरेन्द्र प्रजापति, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, विन्ध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता, पूर्व विधायक श्री केपी त्रिपाठी, श्री राजेन्द्र सिंह चौहान, श्री अनिल पटेल, अन्य जन प्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। प्रभारी कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधाकर पाण्डेय तथा मेडिकल एवं रेडक्रास की टीम ने शिविर को सफल बनाने के लिए सराहनीय योगदान दिया।

PMO India Hemant Khandelwal CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Rajendra Shukla Office Of Rajendra Shukla Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_मेरा_योगदान nis:value=सेवा_मेरा_योगदान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sewamerayogdan nis:value=SewaMeraYogdan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=rewa nis:value=Rewa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रीवा nis:value=रीवा nis:enabled=true nis:link/>
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने किया 70वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ.

दस संभाग तथा ट्राईबल विभाग के खिलाड़ियों ने किया आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत.

प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का देती है अवसर - उप मुख्यमंत्री 
__________________________________________

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मार्तण्ड उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक एक के मैदान में राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री ने खेलों में सद्भावना के प्रतीक मशाल को जलाकर तथा प्रतियोगिता के ध्वज को फहराकर इसका शुभारंभ किया। समारोह में 10 संभागों तथा ट्राईबल विभाग के खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। समारोह में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल हमें अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सीख देते हैं। खेलों में हारने वाला भी जीतने वाले को गले लगाकर बधाई देता है। हर खिलाड़ी प्रतियोगिता को जीतने का प्रयास करता है। प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती है। रीवा में 70वीं शालेय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हम सबके लिए गौरव का क्षण है। प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों का पूरा सत्कार करने के साथ हम व्हाइट टाइगर सफारी और पुरवाफाल का भ्रमण भी कराएंगे। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रतियोगिता में हैण्डबाल और थांगता मार्शल आर्ट की प्रतियोगिताएं होंगी। रीवा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए विकसित स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का निर्माण किया गया है। हैण्डबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन ग्राम अगडाल के खेल परिसर में किया जाएगा। हैण्डबाल के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले स्वर्गीय रामबिहारी मिश्र जी को नमन करने के लिए अगडाल में हैण्डबाल की प्रतियोगिता होगी। यह अगडाल वासियों के लिए भी गौरव का क्षण है। उप मुख्यमंत्री ने खेलों के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में राष्ट्रीय खिलाड़ी श्री विवेक गौतम ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। जिला शिक्षा अधिकारी पीएल मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन में खेल प्रतियोगिता के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। समारोह में श्रीमती हेमलता सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री योगेन्द्र सिंह, श्री गौरव पाण्डेय, सहायक संचालक राजेश मिश्रा, जिला समन्वयक शिक्षा मिशन राजेश तिवारी, प्राचार्य सांदीपनि विद्यालय रायपुर कर्चुलियान, वरूणेन्द्र सिंह तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Department of School Education, Madhya Pradesh Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=rewa nis:value=Rewa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रीवा nis:value=रीवा nis:enabled=true nis:link/>
प्रभारी कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने किया सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण.

कुपोषित बच्चों के पोषण और बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए दिए सख्त निर्देश.
_________________________________________

रीवा जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन का जायजा लेने के उद्देश्य से आज प्रभारी कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने बाल विकास परियोजना रीवा शहरी के अंतर्गत 'सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्र' लखौरी बाग क्रमांक 6 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नयन सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास), पर्यवेक्षक राधा मिश्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूनम श्रीवास्तव और सहायिका लता बंसल उपस्थित रहीं। प्रभारी कलेक्टर ने केन्द्र में बच्चों की उपस्थिति, टीकाकरण और पोषण आहार की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान केन्द्र में महिलाओं के लिए डिजिटल वजन मशीन उपलब्ध न होने और बिजली बंद पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को तत्काल नई वजन मशीन की आपूर्ति सुनिश्चित करने और बिजली व्यवस्था बहाल करने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में त्वरित सुधार लाने की दिशा में भी अहम निर्देश दिए गए। प्रभारी कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों को 'थर्ड मील' (तीसरे भोजन) के रूप में बिस्किट, चिक्की और सत्तू इत्यादि उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इसके लिए स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विभाग से तत्काल प्रस्ताव मांगा गया है, ताकि जिला स्तर पर शीघ्र निर्णय लेकर इसे लागू किया जा सके। इसके साथ ही, नई व्यवस्था के तहत स्व-सहायता समूहों द्वारा टेक होम राशन (टीएचआर) की आपूर्ति की भी समीक्षा की गई। कार्यकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि अगस्त और सितम्बर माह की सामग्री बांटी जा चुकी है, जिस पर प्रभारी कलेक्टर ने निर्देशित किया कि अक्टूबर 2026 की सामग्री का वितरण हर हाल में 15 अक्टूबर तक पूर्ण कर लिया जाए।

बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की पौष्टिकता और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रभारी कलेक्टर ने मैदानी अमले को विशेष हिदायत दी। उन्होंने निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी परिसर में लगे सहजन (मुनगा) के पेड़ की पत्तियों और मौसम के अनुकूल अन्य ताजी सब्जियों का उपयोग बच्चों के भोजन में अनिवार्य रूप से किया जाए। इसके अतिरिक्त, जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में स्वच्छता और पोषण के मानकों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में कार्यरत समस्त रसोइयों का खंड (ब्लॉक) स्तरीय कार्यालयों में प्रशिक्षण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=rewa nis:value=Rewa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रीवा nis:value=रीवा nis:enabled=true nis:link/>
सेवा सेतु शिविर अंतर्गत शहरी क्षेत्र में दर्ज हुए 2430 आवेदन : 992 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया.
________________________________

सेवा संकल्प अभियान के तहत 4 अक्टूबर को जिले के सभी नगरीय निकायों में सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में आम जनता से 2430 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 992 का मौके पर ही निराकरण किया गया। 

इस संबंध में प्रभारी कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने बताया कि नगर निगम रीवा के टाउनहाल में आयोजित कार्यक्रम का उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुभारंभ किया। अन्य नगरीय निकायों में भी विधायकगणों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने सेवा सेतु शिविर में भागीदारी निभाई।

शिविर में नगर निगम रीवा में 728, नगर परिषद गुढ़ में 117, गोविंदगढ़ में 114, चाकघाट में 243, डभौरा में 181, त्योंथर में 204, बैकुण्ठपुर में 231 मनगवां में 228, सिरमौर में 124 तथा नगर परिषद सेमरिया में 260 आवेदन पत्र आम जनता से प्राप्त हुए। शिविर में पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, संबल योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड योजना तथा खाद्य सुरक्षा योजना से लाभान्वित किया गया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में आमजनों ने भागीदारी निभाई।

PMO India CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Rajendra Shukla Jansampark Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_सेतु_शिविर nis:value=सेवा_सेतु_शिविर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sewasetushivir nis:value=SewaSetuShivir nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=rewa nis:value=Rewa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रीवा nis:value=रीवा nis:enabled=true nis:link/>
प्रभारी कलेक्टर  श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने बैठक में दिए निर्देश.... सीएम हेल्पलाइन में सौ दिन से अधिक समय से लंबित पत्रों का निराकरण करें.
_________________________________________

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में सौ दिन से अधिक समय से लंबित पत्रों का शत-प्रतिशत निराकरण करें। मांग आधारित पत्रों को बंद कराएं। प्रत्येक आवेदन पत्र पर समुचित कार्यवाही करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सीएम हेल्पलाइन में लंबित आवेदनों के निराकरण की लगातार समीक्षा की जा रही है। सीएम हेल्पलाइन में 50 दिन और सौ दिन से अधिक समय से लंबित प्रकरणों की बड़ी संख्या के कारण जिले की रैंकिंग प्रभावित हो रही है। सभी अधिकारी पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति, मजदूरी भुगतान तथा स्थापना से जुड़े अन्य प्रकरणों का सात दिन में निराकरण कराएं। 
 
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना में छात्रवृत्ति से संबंधित आवेदनों की त्रुटियाँ दूर करके छात्राओं को भुगतान कराएं। मेडिकल कालेज में लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों पर डीन मेडिकल कालेज तथा अधीक्षक सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल एवं अधीक्षक संजय गांधी हास्पिटल तत्परता से कार्यवाही करें। अधीक्षण यंत्री विद्युत मण्डल बिजली बिलों में सुधार के सभी 250 आवेदनों का तीन दिन में निराकरण कराएं। जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम उपार्जन से संबंधित प्रकरणों में किसानों को तीन दिन में भुगतान कराकर प्रकरण निराकृत करें।

बैठक में खाद्य विभाग, नगरीय विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, ऊर्जा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा राजस्व विभाग में लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की गई। प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रबंधक लोक सेवा लंबित आवेदन पत्रों के निराकरण की विभागवार जानकारी प्रतिदिन प्रस्तुत करें। बैठक में डिप्टी कलेक्टर अदिति जैन तथा सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=rewa nis:value=Rewa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रीवा nis:value=रीवा nis:enabled=true nis:link/>
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां शुरू.

जिले के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ.
__________________________________

जनगणना द्वितीय चरण के लिए जिले के पदाधिकारी का प्रशिक्षण हुजूर तहसील कार्यालय के सभागार में आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 8 अक्टूबर तक चलेगा। प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल से आए प्रशिक्षक श्री नागेश पाठक एवं शशिकांत शुक्ला द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना कार्य में लगे कार्मिकों को समान रूप से कार्यभार आवंटन करने हेतु गणना ब्लॉक के गठन उप-गणना ब्लॉक किस प्रकार बनाए जाएंगे एवं अतिरिक्त कार्मिकों की आवश्यकता सहित उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया, इसके साथ ही इस बार भी स्व गणना का विकल्प रहेगा जिसका प्रयोग करते हुए परिवार के सदस्य अपनी सूचना पोर्टल के माध्यम से भर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया की जनसंख्या गणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं प्रवास सहित 40 सवाल पूछे जाएंगे जिसे प्रगणक घर-घर जाकर मोबाइल ऐप के माध्यम से एकत्रित करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान सभी नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, तकनीकी सहायक एवं जनगणना लिपिक उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=rewa nis:value=Rewa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रीवा nis:value=रीवा nis:enabled=true nis:link/>
Video 19
Video 20
Video 21
Video 22
Video 23
Video 24