मधेपुरा: कलाभवन में पंचायत सचिवों का एक दिवसीय धरना, मांग पूरी न होने पर 15 अप्रैल से हड़ताल
मधेपुरा में बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ ने अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को कला भवन के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो 15 अप्रैल 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। संघ द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगों में पंचायत सचिवों के ग्रेड-पे को 2000 से बढ़ाकर 2800 रुपए किया जाए।