सुसनेर: ग्राम मैना में जहरीला पदार्थ पीने से 40 वर्षीय व्यक्ति की हालत हुई गम्भीर, आगर जिला अस्पताल किया गया रेफर
शनिवार की दोपहर में ग्राम मैना में 40 वर्षीय गोवर्धन राठौर पिता नाथूलाल ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। वहीं, गंभीर हालत होने पर उसको परिजनों के द्वारा सिविल अस्पताल सुसनेर में लाया गया। वहीं, प्राथमिक इलाज कर डॉ. सुमित जैन ने व्यक्ति को आगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।