सुसनेर: पुराने पेट्रोल पंप के पास से नाबालिग बालिका को भगाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार
15 फरवरी को वॉर्ड-12 में पुराने पेट्रोल पंप के पास से नाबालिग बालिका को एक आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, नाबालिग बालिका का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।