सुसनेर: महाशिवरात्रि पर मनकामनेश्वर मंदिर में निकलेगी शिव बारात, दूल्हा दुल्हन के रूप में सजेंगे शिव-पार्वती, बैठक सम्पन्न
8 मार्च को महाशिवरात्रि पर सिंचाई विभाग के मनकामनेश्वर मंदिर में शिव बारात निकाली जाएगी। इस दौरान महादेव पार्वती का दूल्हा दुल्हन के रूप में आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा इसकी तैयारी को लेकर बीती देर रात्रि में समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें साज सज्जा, विद्युत रोशनी, रुद्राभिषेक, भजन कीर्तन व अन्य कार्यो को लेकर विचार विमर्श कर सदस्यों को जिम्मेदारी सोपी गई।