सुसनेर: अमरकोट के समीप सड़क दुर्घटना का शिकार हुए युवक की इंदौर के निजी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान हुई मौत
अमरकोट के समीप सड़क दुर्घटना का शिकार हुए युवक की इंदौर के निजी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 21 फरवरी को उज्जैन-झालावाड NH 552-G पर स्थित अमरकोट के समीप लालचंद पिता जगदीश सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे इंदौर के निजी हॉस्पिटल में रेफर किया गया था। जहां पर उपचार के दौरान शुक्रवार को युवक की मौत हो गई।