मुजफ्फरपुर में चांदी की चमक का नया ठिकाना! सांसद मैथिली ठाकुर ने किया 'मैथिली सिल्वर 925 शोरूम का शुभारंभ, त्योहारों पर खास कलेक्शन और आकर्षक ऑफर।
मुजफ्फरपुर में त्योहारों की खरीदारी को खास बनाने के लिए चांदी के आभूषणों का एक शानदार नया ठिकाना शुरू हो गया है। शहर के छाताबाजार स्थित गांधी चौक के पास मैथिली सिल्वर 925 शोरूम का भव्य शुभारंभ भाजपा सांसद मैथिली ठाकुर ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के मौके पर प्रतिष्ठान की प्रोपराइटर मानसी जायसवाल ने बताया कि पहले ही दिन ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। धनतेरस और दीपावली को देखते हुए यहां सिंदूर की टिकिया समेत पारंपरिक चांदी के आकर्षक आइटम उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही ग्राहकों के लिए विशेष छूट और आकर्षक उपहारों की भी व्यवस्था है।
वहीं, साकेत जायसवाल ने बताया कि यह नॉर्थ बिहार का पहला 925 हॉलमार्क सिल्वर शोरूम है। यहां महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए चांदी के आभूषणों की बेहतरीन रेंज के साथ पूजा सामग्री, चांदी के बर्तन और शादी-विवाह के लिए आकर्षक गिफ्ट कलेक्शन भी मौजूद है।
तो इस त्योहार अपनी खरीदारी को बनाइए यादगार और जरूर पहुंचिए मैथिली सिल्वर, छाताबाजार, गांधी चौक, मुजफ्फरपुर।
#TirhutNow #MaithiliSilver925 #MuzaffarpurNews #SilverJewellery #DhanterasShopping
Musahri, Muzaffarpur | Nov 3, 2026