।।समाहरणालय पूर्णिया।।
(जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:-845,
दिनांक 28 जून 2026,
===================
प्रभारी सचिव पूर्णिया जिला एवं जिलाधिकारी पूर्णिया द्वारा संयुक्त रूप से पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में पूर्णिया जिला अंतर्गत सभी पंचायतों के पंचायत भवन एवं पंचायत सरकार भवन में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य:- स्थानीयकृत सतत् विकास के 09 लक्ष्य क्रमशः 01:-गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका पंचायत। 02:-स्वस्य पंचायत। 03:-बाल हितैषी पंचायत ।
04:-जल पर्याप्त पंचायत। 05:-स्वच्छ और हरित पंचायत। 06:-आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा- युक्त पंचायत।
07:- सामाजिक न्याय एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत ।
08:-सुशासन युक्त पंचायत। 09:-महिला हितैषी पंचायत को विकसित किया जाना है।
इस कार्यक्रम की विशेषताएं:--
01:- ग्राम सभा के सभी सदस्यों की भागीदारी।
02:- ग्राम पंचायत की योजनाओं एवं आगामी विकास कार्यों पर चर्चा।
03:-स्थानीयकृत सतत् विकास लक्ष्यों की चयनित थीमों पर विचार-विमर्श। 04:-उत्कृष्ट पंचायतों के विकास कार्यों का वीडियो प्रदर्शन। 05:- माननीय प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" का सीधा प्रसारण।
इसी क्रम में रविवार को प्रभारी सचिव पूर्णिया जिला श्री बी० कार्तिकेय भा०प्र०से०और जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा संयुक्त रूप से पूर्णिया पूर्व प्रखंड के पंचायत डीमिया छतरजान पंचायत भवन में आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में भाग लिया गया और पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यों का जायजा लिया गया ।
मौके पर सचिव महोदय द्वारा
विकलांग एवं विधवा लाभुक महिला को चेक हस्तगत कराया गया ।
कार्यक्रम के दौरान जीविका की किरण दीदी द्वारा जीविका से जुड़ने के बाद स्वयं में आए बदलाव एवं सफलता की कहानी को साझा किया गया।
मौके पर उप विकास आयुक्त ,निदेशक डीआरडीए, अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया एवं संबंधित अधिकारीगण तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 28, 2026