समाहरणालय पूर्णिया
=================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
===================
*प्रेस विज्ञप्ति:-847,*
*दिनांक 28/06/2026*
==================
जिले की सभी ग्राम पंचायतों में उत्साहपूर्वक मनाया गया "पंचायत विकास दिवस"
पूर्णिया पूर्व प्रखंड के डीमीया छतरजान पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं जिले के प्रभारी सचिव एवं जिलाधिकारी :-
जिले के वरीय अधिकारियों ने पंचायतों में आयोजित "पंचायत विकास दिवस" कार्यक्रम में लिया भाग:-
कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की नुक्कड़ नाटक टीम ने गीत संगीत के माध्यम से नशा मुक्ति की लेकर लोगों को किया जागरूक।।
सरकार के निर्देश के आलोक में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले "पंचायत विकास दिवस" के अंतर्गत आज दिनांक 28 जून 2026 को पूर्णिया जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
पूर्णिया पूर्व प्रखंड के डीमिया छतरजान पंचायत में आयोजित
कार्यक्रम में जिले की प्रभारी
सचिव श्री बी० कार्तिकेय भा०प्र०स० एवं जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० ने भाग लिया।
पंचायत विकास दिवस के अंतर्गत स्थानीयकृत सतत विकास के नौ प्रमुख लक्ष्य—गरीब मुक्त एवं आजीविका उन्नत पंचायत, स्वस्थ पंचायत, बाल हितैषी पंचायत, जल पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ एवं हरित पंचायत, आत्मनिर्भर बुनियादी ढाँचा युक्त पंचायत, सामाजिक न्याय एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत, सुशासन युक्त पंचायत तथा महिला हितैषी पंचायत—पर विशेष चर्चा की गई।
कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की नुक्कड़ नाटक टीम ने गीत संगीत के माध्यम से नशा मुक्ति की लेकर लोगों को जागरूक किया।।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 28, 2026