समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति :-842,
दिनांक 28/06/2026,
==================
पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का प्रभारी सचिव पूर्णिया जिला द्वारा किया गया उद्घाटन।
प्रभारी सचिव महोदय द्वारा बच्चों को पल्स पोलियो की दवा खिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का किया गया शुभारंभ।
श्री बी०कार्तिकेय धनजी, (भा०प्र०से०) सचिव, लघु जल संसाधन विभाग-सह-प्रभारी सचिव पूर्णिया जिला एवं श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा संयुक्त रूप से प्रखण्ड पूर्णिया पूर्व के पंचायत डिमिया छतरजान के पंचायत भवन में आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम और राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून से शुरू हो रहे का शुभारंभ बच्चों को पल्र्स पोलियो की दवा खिलाकर किया गया। पल्र्स पोलियो यह अभियान 02 जुलाई 2026 तक 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा खिलाया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्णिया जिले के सभी पंचायतों में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्ञातव्य हो की पंचायत विकास दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी पंचायत में निर्धारित है।
पंचायत विकास दिवस का मुख्य उद्देश्य ग्राम सभा के माध्यम से गहन विचार विमर्श के पश्चात् पंचायत के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य किया जाना।
मौके पर उप विकास आयुक्त, श्री अंजनि कुमार, सिविल सर्जन पूर्णिया डॉक्टर प्रमोद कुमार कनौजिया, डीपीएम (स्वास्थ्य) सुरेंद्र कुमार दास एवं संबंधित अधिकारिगण मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 28, 2026