कुलपहाड़: टक्कर मारकर टैंकर चालक मौके से फरार, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया
कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र में कुलपहाड़ और सुगिरा के बीच नेशनल हाईवे पर ऑटो लोडर और अज्ञात टैंकर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो लोडर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि टक्कर मारने के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।ऑटो लोडर कुलपहाड़ की ओर से मऊरानीपुर जा रहा था। इसी दौरान पनवाड़ी की तरफ से महोबा की ओर जा रहे अज्ञात टैंकर ने टक्कर मारी।