जमुई: घनबेरिया के पास पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक घायल, साथी युवक बाल-बाल बचा
Jamui, Jamui | Jan 17, 2025 घनबेरिया गांव के पास गुरुवार की शाम करीब 7:00 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया, जबकि दूसरा युवक बाल- बाल बच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान गया जिला के पकरी गांव निवासी चन्दन पासवान के रूप में हुई है।