जमुई: मोहनपुर के पास पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर शुरू की जांच
Jamui, Jamui | Jan 17, 2025 मोहनपुर के पास गुरुवार की शाम करीब 6:30 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस द्वारा युवक को सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन चिकित्सक ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। देर रात परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।