जमुई: शीतला कॉलोनी में मारपीट के बाद हथियार लेकर पहुंचा युवक सीसीटीवी में हुआ कैद, टाउन थाने की पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jan 17, 2025 शीतला कॉलोनी में दो गुटों के बीच मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक दिनदहाड़े हथियार लेकर पहुंच गया और वहां मौजूद कुछ लोगों को गोली मारने की धमकी देने लगा। वही कुछ देर बाद तीन से चार उसके अन्य दोस्त भी पहुंच जाते हैं। वहीं हथियार दिखाकर गोली मारने की धमकी देने का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई।