जमुई: KKM कॉलेज में आयोजित फरोग-ए-उर्दू सेमिनार में शायरों ने बिखेरा जलवा, कहा- उर्दू जुबान अमन और शांति का पैगाम देती है
Jamui, Jamui | Jan 16, 2025 केकेएम कॉलेज के सभागार में गुरुवार को दिन के 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक फरोग-ए-उर्दू सेमिनार एवं मुशायरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेमिनार का उदघाटन जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रामदुलार राम, सहित विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में जिले भर के उर्दू शिक्षक व शिक्षिकाएं शामिल हुए।