निर्माणाधीन साइट से एसी आउटडोर यूनिट चोरी करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार।
कब्जा से चोरी हुई एसी की 2 आउटडोर यूनिट्स बरामद।
गुरुग्राम, गौरव गर्ग,31 अगस्त । 25 अगस्त को एक सिक्योरिटी कंपनी के पदाधिकारी ने पुलिस चौकी थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम की पुलिस टीम को शिकायत 23/24 अगस्त की रात को सैक्टर-80, गुरुग्राम स्थित इनकी निर्माणाधीन साइट पर बने केबिन के पीछे से एसी के आउटडोर यूनिट किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के संबंध में दी। प्राप्त शिकायत पर थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
उप-निरीक्षक अमित कुमार, इंचार्ज पुलिस चौकी बार गुर्जर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 2 आरोपियों को 31 अगस्त को नौरंगपुर,गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान संजय (उम्र-19 वर्ष) निवासी गांव किरंज,नूंह (हरियाणा) व आरिफ (उम्र-29 वर्ष) निवासी बरेली, उत्तर-प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपियों के कब्जा से चोरी हुई एसी की 2 आउटडोर यूनिट्स बरामद की गई है।
अभियोग में आगामी कार्यवाही के लिए आरोपियों को कल माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य साथी आरोपियों व अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ करते हुए अन्य बरामदगी की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।