गुरुग्राम के गाड़ौली कलां में टॉयलेट सीट के नीचे छिपा मिला 6 फीट लंबा स्पेक्टेकल्ड कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यूटॉयलेट सीट तोड़कर निकाला गया जहरीला कोबरा साइबर सिटी गुरुग्राम के गाड़ौली कलां गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर के बाथरूम में बनी टॉयलेट सीट के भीतर से लगातार फुंकारने की आवाजें आने लगीं। परिवार काफी समय से खौफ के साये में था क्योंकि सांप नजर नहीं आ रहा था। सूचना मिलने पर वन्यजीव संरक्षण कर्मी (वाइल्डलाइफ कंजर्वेटर) अनिल गंडास मौके पर पहुंचे। जब टॉयलेट सीट को ध्यान से बजाकर देखा गया, तो फुंकार की आवाज तेज हुई। इसके बाद सीट को तोड़ा गया, जहां बेहद संकरी जगह में करीब 6 फीट लंबा अत्यंत विषैला 'स्पेक्टेकल्ड कोबरा' छुपा बैठा था। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।