किसानों की मांग अनुसार की जा रही उर्वरकों की आपूर्ति
औचक निरीक्षण कर लिये जा रहे खाद, बीज एवं कीटनाशक के सेंपल
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में किसानों की मांग अनुसार उर्वरकों की आपूर्ति की जा रही है।
उप संचालक कृषि श्री जीके पचौरिया ने बताया कि जिले में खरीफ 2026 हेतु यूरिया 29271 मै.टन, डीएपी- 7531 मै.टन, एसएसपी-11378 मै.टन, एनपीके- 12296 मै.टन एवं एमओपी- 2680 मै.टन इस प्रकार कुल 63156 मै.टन. की मांग रखी गयी है। जिसमें से अभी तक यूरिया- 13054मै.टन, डीएपी- 3132 मै.टन, एसएसपी- 4000 मै.टन, एनपीके- 5422 मै.टन एवं एमओपी- 107 मै.टन इस प्रकार कुल 25715 मै.टन उपलब्ध हो चुका है।
जिसके विरूद्ध अभी तक यूरिया- 4617 मै.टन, डीएपी- 1844 मै.टन, एसएसपी- 391 मै.टन,एनपीके- 850 मै.टन एवं एमओपी- 07 मै.टन इस प्रकार कुल 7709 मै.टन उर्वरक का वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से कृषकों को किया जा चुका है।
ई-विकास प्रणाली के माध्यम से अभी तक 19849 टोकन जनरेट किये गये है एवं 12767 कृषकों द्वारा 7709 मै.टन उर्वरकों का उठाव किया गया है। आज दिनांक को 233 कृषकों द्वारा टोकन जनरेट किये गये है एवं 562 कृषकों द्वारा 302 मै.टन उर्वरकों का उठाव किया गया है।
विषम वैश्विक परिस्थितियों के उपरांत भी भारत सरकार द्वारा जिले में उर्वरकों की आपूर्ति निर्बाध तथा तय कार्यक्रम अनुसार निरंतर की जा रही है। जिले में उक्त उपलब्धता खाद सोसायटीवार, मार्कफेड के डबल लॉक केंद्रवार, एम.पी.एग्रो, निजी दुकानवार ई-विकास पोर्टल पर उपलब्ध है।
किसान भाईयों से अनुरोध है कि अपनी आवश्यकतानुसार खाद अपनी सोसायटी, मनपसंद दुकान से ई-विकास पोर्टल के माध्यम से बुकिंग कर अपने खाद को उठा सकते है। ई-विकास प्रणाली में राजस्व पट्टाधारी, वन पट्टाधारी, सिकमी किसान, शारीरिक रूप से अक्षम किसान, वृद्ध किसान, मृतक किसान के वारिसान को, धार्मिक संस्थापन, ट्रस्ट आदि की जमीन के लिए खाद उपलब्ध कराने हेतु सुविधा दी गयी है, यदि किसानों को ई-टोकन बुक करने में कोई कठिनाई आती है तो किसान संबंधित क्षेत्र के पटवारी, कृषि विस्तार अधिकार, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, सहकारी समिति के प्रबंधक, ऑपरेटर, नगद विक्रय केन्द्रों के प्रभारियों की सहायता से टोकन बुक कर सकते है।
किसान बंधु खरीफ की फसलों की बोनी हेतु फसलों की अनुशंसित खाद की मात्रा अनुसार यूरिया, एसएसपी, एनपीके, डीएपी, पोटाश खाद की पूर्ण मात्रा को एक बार में ही उठा सकते है। यदि किसान चाहे तो पुनः पोर्टल पर प्रक्रिया का पालन कर अपनी मर्जी अनुसार खाद बुक कर अपनी सुविधानुसार उठा सकते है।
किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्धा कराने हेतु आज जिले के तीनों विकास खण्डों श्योेपुर, कराहल, विजयपुर में कृषि विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण किये गये है। निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को उचित रेट पर किसानों को उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है। साथ ही विक्रेता फर्मों से उर्वरक एवं बीज के सेंपल लेने की कार्यवाही की गई है। लिये गये सेंपलों को विश्लेषण हेतु अलग-अलग प्रयोगशालाओं में भेजा जा रहा है। विश्ले्षण उपरांत आगे की कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विकास खण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विस्तार अधिकारियों की संयुक्ते टीम उपस्थित रही।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
5 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026