चंद्रकला को मिलेगा संबल का लाभ, ईपीओ जारी
वृद्धावस्था पेंशन का लाभ देने के निर्देश
जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित
----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद एवं अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने जनसुनवाई के दौरान आये आवेदको की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस जनसुनवाई में 274 आवेदन प्राप्त हुए।
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन एवं श्री विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
चंद्रकला को मिलेगा संबल का लाभ, ईपीओ जारी
जनसुनवाई के दौरान श्रीमती चंद्रकला के आवेदन का मौके पर ही निराकरण करते हुए अवगत कराया गय कि मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत दो लाख रूपये की अनुग्रह राशि स्वीकृत हो गई है और ईपीओ जारी हो गया है, सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का भुगतान सीधे बैंक खाते में होगा। हितग्राही श्रीमती चंद्रकला निवासी रन्नौद द्वारा अपने पति स्व. श्री रामस्वरूप नायक की बीमारी से मृत्यु होने पर मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह राशि प्रदाय किये जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था।
इसी प्रकार हितग्राही श्री महावीर मीणा निवासी बगडूआ द्वारा अपने पिता स्व. श्री नागाराम मीणा की मृत्यु पर अनुग्रह सहायता राशि संबंधी आवेदन के संबंध में परीक्षण उपरांत अवगत कराया गया कि जनपद पंचायत श्योपुर द्वारा एसडीएम कार्यालय में प्रचलित अपील के लिए प्रतिवेदन भेज दिया गया है, इस पर एसडीएम श्योपुर को अपील का निराकरण करने के निर्देश दिये गये।
वृद्धावस्था पेंशन का लाभ देने के निर्देश
जनसुनवाई के दौरान ग्राम महाराजपुरा निवासी श्री मंगु आदिवासी तथा श्री घनश्याम सुमन निवासी खिरखिरी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिये जाने के निर्देश सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों को दिये गये। उप संचालक श्रीमती शशिकिरण इक्का को निर्देशित किया गया कि दोनो आवेदनों का पंचायत के माध्यम से परीक्षण कराकर पात्रतानुसार लाभ प्रदान करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें।
आवास योजना 2.0 में नाम जोडने की कार्यवाही
जनसुनवाई के दौरान ग्राम मेखडाहेडी निवासी श्री मुकेश सेन के प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लाभ प्रदाय किये जाने संबंधी आवेदन का मौके पर ही निराकरण कर अवगत कराया कि पीएम आवास योजना 2.0 में लाभार्थी के रूप में नाम जोडने की कार्यवाही कर ली गई है, उक्त आवेदन का परीक्षण करने के उपरांत हितग्राही को योजना में नाम जोडने की जानकारी प्रदान की गई। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 08 श्योपुर निवासी श्री जगदीश पुत्र श्री इंदरलाल को पीएम आवास योजना शहरी अंतर्गत स्वीकृत आवास की अंतिम किस्त का भुगतान कराये जाने हेतु नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
खाद्यान पात्रता पर्ची जारी कराने के निर्देश
जनसुनवाई के दौरान ग्राम काचरमूली निवासी श्री पप्पू नायक को खाद्यान पात्रता पर्ची जारी कराने के निर्देश फूड विभाग के अधिकारियों को दिये गये। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि हितग्राही की पात्रतानुसार खाद्यान पोर्टल पर पात्रता पर्ची जनरेट करने हेतु प्रक्रिया सुनिश्चित की जायें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur