बारां: पर्यवेक्षक सुभाश्री नंदा ने अंता विधानसभा क्षेत्र में सेल्फी पॉइंट का शुभारंभ किया, मतदाताओं को दिया जागरूकता का संदेश
Baran, Baran | Oct 25, 2025 अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत सामान्य पर्यवेक्षक सुभाश्री नंदा ने शनिवार को अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान बूथ परिसर में सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ किया। उन्होंने सेल्फी प्वाइंट पर स्वयं फोटो लेकर आगामी उपचुनाव में शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया।