रायसेन: ग्राम केवटी में अवैध ईंट भट्टे पर छापा, नाबालिग को परीक्षा से रोका, तीन परिवार बंधुआ मजदूरी से मुक्त
रायसेन तहसील के नीमखेड़ा के ग्राम केवटी स्थित अवैध ईंट भट्टे पर प्रशासन ने छापेमार कार्रवाई कर बंधुआ मजदूरी का मामला उजागर किया। एक नाबालिग की लिखित शिकायत पर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जांच में 12 परिवारों के 35–40 लोग कर्ज के बोझ में भट्टे पर काम करते मिले।