मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड क्षेत्र के बेला गांव स्थित पासवान टोला में बिजली विभाग की टीम ने अवैध बिजली उपयोग और लंबे समय से बकाया बिल रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। सहायक विद्युत अभियंता संजीत कुमार और कनीय विद्युत अभियंता नंद किशोर कुमार के नेतृत्व में घर-घर जाकर कनेक्शनों की जांच की गई। विभाग के अनुसार, लंबे समय से बिल बकाया रखने वाले दर्जनों से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए, जबकि मौके पर बकाया राशि जमा करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन चालू रखा गया। विभाग ने अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।
#DENNewsMadhubani #MadhubaniNews #Babubarhi #BiharNews #ElectricityNews #PowerDepartment #ElectricityRaid #Madhubani #Bihar
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Babubarhi News ] [ Bela News ] [ Bihar News ] [ Madhubani Electricity News ] [ Electricity Raid ] [ बिजली विभाग ] [ बिजली बिल बकाया ] [ Babubarhi Electricity News ]