बीदासर: बिदासर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, चुनावी तैयारियों और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
Bidasar, Churu | Oct 25, 2026 बीदासर। पंचायत राज चुनाव को लेकर बिदासर में गढ़ परिसर के पास स्थित ओसवाल भवन में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। देहात ब्लॉक अध्यक्ष सहीनाथ सिद्ध की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से आपसी मनमुटाव भुलाकर एकजुटता और समन्वय के साथ चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया।