कुशलगढ़: FIR के बाद कुशलगढ़ क्षेत्र के शिक्षक मुकेश रावत को निलंबित किया गया, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
कुशलगढ़ क्षेत्र के राजकीय जाड़ी विद्यालय के अध्यापक मुकेश रावत को FIR दर्ज होने के बाद शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। सोमवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार FIR में BNS की विभिन्न धाराओं के साथ धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराएं भी शामिल हैं। जिला पुलिस अधीक्षक की दुराचारण रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की।