चौमूं: जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने जल भवन से 500 पौधे लगाकर अभियान की की शुरुआत,प्रदेश भर में लगाए जाएंगे एक लाख पौधे
Chomu, Jaipur | Jul 5, 2024 प्रदेश में जल संरक्षण और हरियाली क्षेत्र को बढ़ाने के उद्देश्य से जलदाय मंत्री कन्हैया लाल के निर्देशन में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने अभिनव पहल करते हुए पूरे प्रदेश में एक लाख पौधे लगाने का अभियान शुरू किया। जलदाय मंत्री ने आज जल भवन में पौधारोपण कर इस अभियान की शुरुआत की और जल भवन में 500 पौधे लगाए गए। इस दौरान सभी को शपथ भी दिलाई गई।